Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
image
image

राज्य सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हरियाणा के विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये तक वाले विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी और विद्यार्थी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित अवधि के दौरान ऑनलाइन आवेदन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे योजना की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला है। सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा को आगे बढऩे का अवसर दिया जा रहा है। पात्र विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई जारी रखें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें। जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा निरीक्षक के अनुसार योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमन्तु, अर्ध-घुमन्तु, टपरीवास समुदाय, पिछड़ा वर्ग (ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी) तथा सामान्य श्रेणी के पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक का हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा आवेदक के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक विद्यार्थी सारल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। विभाग की ओर से योजना के पात्रता मानदंड, छात्रवृत्ति की दर तथा अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए और पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ देने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 0172-2566219 तथा 0172-2567009 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित जिले के जिला कल्याण अधिकारी से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Panipat, Panipat | Aug 10, 2026

MORE NEWS

सांसद नवीन जिंदल के निजी कोष से ₹5 लाख की सहायता

माननीय सांसद श्री नवीन जिंदल जी की ओर से निजी कोष से ₹5 लाख रुपये का चेक श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोंद्वार सभा को प्रदान किया गया। सांसद के निजी सहायक श्री बलविंदर सिंह द्वारा यह चेक सभा के पदाधिकारियों को सौंपा गया।

यह राशि सेक्टर-8 स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर के शेड निर्माण के लिए प्रदान की गई है। धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास के लिए सांसद श्री नवीन जिंदल जी की ओर से दिया गया यह सहयोग सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है।

सांसद नवीन जिंदल के निजी कोष से ₹5 लाख की सहायता माननीय सांसद श्री नवीन जिंदल जी की ओर से निजी कोष से ₹5 लाख रुपये का चेक श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोंद्वार सभा को प्रदान किया गया। सांसद के निजी सहायक श्री बलविंदर सिंह द्वारा यह चेक सभा के पदाधिकारियों को सौंपा गया। यह राशि सेक्टर-8 स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर के शेड निर्माण के लिए प्रदान की गई है। धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास के लिए सांसद श्री नवीन जिंदल जी की ओर से दिया गया यह सहयोग सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है।

Panipat, Panipat | Aug 18, 2026

सालासर बालाजी की मंगला आरती के दिव्य दर्शन | 18 अगस्त 2026 मंगलवार ✨ पावन धरा Shree Salasar Balaji Mandir, राजस्थान से श्री सालासर बालाजी की दिव्य संध्या आरती के अलौकिक दर्शन। जब आरती की लौ जलती है और “जय बजरंगबली” की गूंज उठती है, तब हर भक्त्त का मन श्रद्धा और विश्वास से भर जाता है। गुरुवार की इस विशेष संध्या आरती में हनुमान जी के चरणों में समर्पित प्रार्थना जीवन में शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। Salasar Dham की यह दिव्यता हर भक्त को आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद प्रदान करती है। 🙏 कमेंट में लिखें “जय सालासर बालाजी” और इस पावन आरती को अपने प्रिवजनों के साथ शेयर करें। अधिक लाइव दर्शन और आध्यात्मिक अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। #SalasarBalaji #SalasarDham #Hanuman #salasarofficial #aarti

झारखंड सरकार के मांगें मानने के बाद JPSC-JSSC अभ्यर्थी भावुक होकर जश्न मनाते नजर आए. JSSC CGL परीक्षा समेत TDPL के तहत आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. #Jharkhand #TDPL #StudentProtest #HemantSoren #

Panipat, Panipat | Aug 17, 2026