बहरोड़: बहरोड के बर्डोद में ज्वेलरी शॉप में चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर, एक लाख के जेवर और नकदी ले गए
Behror, Alwar | Aug 12, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के बर्डोद कस्बे के मुख्य बाजार मार्ग पर स्थित साईं ज्वैलर्स में चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोल दिया। चोर दुकान की पीछे वाली दीवार तोड़कर अंदर घुसे और करीब एक लाख रुपए के जेवर, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर टूटी दीवार पर पड़ी तो चोरी का राज खुला।