Public App Logo
तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक नौहट्टा। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के पावन संयोग पर नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महादेव खोह, बुढ़वा महादेव नौहट्टा, दसशीशा नाथ सहित कई मंदिरों में अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। महादेव खोह मंदिर समिति के सचिव राधासूत सिन्हा ने बताया कि सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के कारण मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौहट्टा थाना के एसआई रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और स्थानीय समिति के सदस्य मुस्तैद रहे। राधासूत सिन्हा ने श्रद्धालुओं से आश्रम के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि महादेव खोह प्राकृतिक गोद में स्थित प्राचीन तीर्थ स्थल है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मंदिर परिसर में गंदगी और पॉलीथिन नहीं फेंकने की अपील की गई। वहीं स्नान कुंड में उछल-कूद, स्टंट और सेल्फी लेने से बचने की सलाह दी गई। मौके पर पिंटू कुमार, धनंजय यादव, विजय चंद्रवंशी, मनोज कुमार, विजयमल कुमार, दीपक कुमार सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। ग्राउंड रिपोर्ट: अपना रोहतास 🙏 हर हर महादेव! बोल बम! #तीसरीसोमवारी #सावन #नागपंचमी #महादेवखोह #बुढ़वामहादेव #दसशीशानाथ #नौहट्टा #रोहतास #रोहतासबिहार #शिवालय #जलाभिषेक #भोलेनाथ #हरहरमहादेव #बोलबम #सावनसोमवार #अपनारोहतास #Rohtas #Nohatta #Mahadev #Sawan - Nauhatta News