मुरैना में खेत में मवेशी घुसने पर खू-नी संघर्ष, आधे घंटे तक चलीं ला.ठियां, महिला समेत 6 घायल
मुरैना। जौरा थाना क्षेत्र के डोंगरपुर जागीर गांव में खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिं.सक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक ला.ठियां चलती रहीं। मा.रपीट में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
खेत में मवेशी घुसने से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, भोलू शर्मा अपने मवेशियों को चराने के लिए खेत पर ले गए थे। इसी दौरान खेत की मेड़ से मवेशियों को निकालते समय वे गांव के ही मनीष जाटव के खेत में घुस गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और ला.ठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
महिला समेत छह लोग घायल
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक मा.रपीट होती रही। इस संघर्ष में भोलू शर्मा, राधिका शर्मा और बनवारी जाटव सहित कुल छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खेत में मवेशी घुसने जैसी मामूली बात पर हुए इस हिं.सक विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस घटना के कारणों और मा.रपीट में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
#morena #मुरैना #जौरा