कौशांबी पुलिस ने 106 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
23 लाख रुपये कीमत के मोबाइल बरामद, CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने ट्रेस किए मोबाइल
कौशांबी। गुम, चोरी अथवा छीने गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में कौशांबी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने तकनीकी संसाधनों और CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग कंपनियों के 106 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।
पुलिस के अनुसार, CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर सर्विलांस, मैनुअल इनपुट और तकनीकी संसाधनों की मदद से गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश की गई। इस अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटरों और सीसीटीएनएस पुलिस टीम का भी सहयोग लिया गया। लगातार प्रयास के बाद अलग-अलग स्थानों से 106 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
करारी और सैनी पुलिस ने बरा�