मंझनपुर नगर पालिका में नाली निर्माण की उठी मांग
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर-25 स्थित संत रविदास नगर के निवासी रोशन लाल सरोज ने मोहल्ले में जर्जर नाली के निर्माण की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को प्रार्थना-पत्र सौंपा है।
आरोप है कि नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है, जिससे लोगों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
प्रार्थी ने रुस्तम सरोज के घर से लेकर कुसुमतिया देवी के घर तक नई नाली के शीघ्र निर्माण की मांग की है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है।
#Kaushambi #Manjhanpur #NagarPalika #KaushambiVoice