सारण गुरु डिजिटल क्लास — गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर एक अभिनव पहल
सारण जिले में ‘सारण गुरु डिजिटल क्लास’ की शुरुआत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं विषयगत डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अभिनव पहल है। इसका उद्देश्य जिले के प्रत्येक विद्यार्थी तक आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शैक्षणिक सामग्री एवं गुणवत्तापूर्ण विषयगत प्रशिक्षण की पहुंच सुनिश्चित करना है।
डिजिटल माध्यम से शिक्षा को सरल, सहज एवं प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों को सीखने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सारण गुरु डिजिटल क्लास—हर विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई पहल।
Saharsa, Bihar | Oct 7, 2026