Public App Logo
कोरबा में युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच एक युवा प्रत्याशी को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, हैकोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती निवासी अदनान मेमन युवक कांग्रेस के शहर ब्लॉक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। उनका आरोप है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर "4oong.7" नाम की आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए रायपुर में गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद अदनान मेमन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। #korba #congres #viral #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 - Korba News