युवा पत्रकार मोहित गिल्होत्रा के जन्मदिन पर जुटे पत्रकार ;उद्योगपति राजीव कालड़ा को भी दी शुभकामनाएं
पत्रकारों का उत्साहवर्धन करना और उनके साथ खड़े रहना फाजिल्का प्रेस क्लब की सकारात्मक सोच का हिस्सा है-भाई दविंदरपाल सिंह
लक्की ठठई बोले ;पत्रकारों की मेहनत, लगन और जमीनी स्तर पर सक्रियता पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करती है
फाजिल्का,30 सितंबर(सोनू वर्मा): फाजिल्का प्रेस क्लब की ओर से युवा पत्रकार मोहित गिल्होत्रा का जन्मदिन क्लब के प्रधान दविंदर पाल सिंह के कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे प्रमुख उद्योगपति राजीव कालड़ा और मोहित गिल्होत्रा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मोहित गिल्होत्रा के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि युवा पत्रकारों की सक्रियता और सकारात्मक सोच पत्रकारिता को नई ऊर्जा प्रदान करती है। मोहित गिल्होत्रा द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों को भी सराहा गया। इस के आलावा राजीव कालड़ा का फाजिल्का जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में उद्योग को बढ़ावा देना अच्छी बात है। उपस्थित सदस्यों ने मोहित गिल्होत्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके पत्रकारिता के सफर में निरंतर सफलता की कामना की।
प्रेस क्लब के प्रधान दविंदर पाल सिंह ने कहा कि पत्रकारों का उत्साहवर्धन करना और उनके साथ खड़े रहना प्रेस क्लब की सकारात्मक सोच का हिस्सा है। उन्होंने मोहित गिल्होत्रा को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में इसी तरह सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश ठठई लक्की ने भी मोहित गिल्होत्रा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि युवा पत्रकारों की मेहनत, लगन और जमीनी स्तर पर सक्रियता पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने मोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राजीव कालड़ा ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस अपनत्व के साथ सभी ने उनका जन्मदिन मनाया, उससे यह दिन उनके लिए यादगार बन गया। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों द्वारा दिए गए इस सम्मान और शुभकामनाओं को वह हमेशा याद रखेंगे।इस मोके पर रिक्रिएशन क्लब के सचिव और चेयरमैन अशोक कामरा , वरिष्ठ पत्रकार सुबोध चंद्र नागपाल ,एडवोकेट अमरजीत शर्मा ,रुपेश बांसल , अमृत सचदेवा ,प्रदीप राजपूत , संदीप अबरोल ,बलजीत सिंह ,मदन घोड़ेला , उमेश कुमार ,लक्की फुटेला, पंकज मिडा ,साहिल भटेजा ,गुलशन अनेजा ,प्रेम डूमड़ा ,राज अरोड़ा आदि मौजूद थे।