अशोक नगर: नगरपालिका के पीछे सब्जी मंडी में बदहाली और गंदगी, शहरवासी खरीदारी को मजबूर; नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल
अशोकनगर में नगर पालिका कार्यालय के ठीक पीछे स्थित सब्जी मंडी की बदहाल तस्वीरों ने नगरपालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां रोजाना हजारों महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग सब्जी खरीदने पहुंचते हैं, लेकिन मंडी में गंदगी और अव्यवस्थाओं के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को सुबह 11 बजे नेता प्रतिपक्ष रितेश जैन आजाद ने आरोप लगाए हैं।