बिहार स्टेट एजुकेशनल कॉन्क्लेव में लेखक, मार्शल आर्टिस्ट और कॉरपोरेट प्रोफेशनल रोहित दुबे ने शिक्षा और युवाओं के भविष्य पर प्रभावशाली विचार रखे। इसकी जानकारी रोहित दुबे ने बुधवार को करीब 1:00 बजे अपडेट जारी कर दी है। स्वर्गीय डॉ. बैजनाथ दुबे के पुत्र रोहित ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के साथ मंच साझा किया।