धनवार: आमसभा में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार सृजन पर हुई चर्चा
घोड़थम्भा स्थित +2 सावित्री बालिका उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को डुमरडीहा आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में डुमरडीहा क्लस्टर से जुड़े अरखांगो, निमाडीह, गुंडरी, धनेपुरा और पड़रिया पंचायतों की सैकड़ों स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने