हनुमानगढ़: जिले के रतनपुरा में एजीटीएफ और डीएसटी टीम ने 30 लाख रुपए की हेरोइन चिट्टा नशा सहित दो बाइक सवार युवकों को दबोचा
हनुमानगढ़ जिले के रतनपुरा में एजीटीएफ और डीएसटी टीम ने दो बाइकसवार युवकों को 30 लाख रुपए की कीमत के हेरोइन चिट्टा नशा सहित पकड़ा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से 150.56 ग्राम हेरोइन चिटा नशा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए हैं। यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई है।