Public App Logo
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, कपस्या चौक से सुभाष चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व माननीय मंत्री सह प्रभारी मंत्री, बेगूसराय श्री राम कृपाल यादव ने किया। तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री, माननीय नगर विधायक श्री कुंदन कुमार, माननीय महापौर श्रीमती पिंकी देवी, उप महापौर श्रीमती अनीता राय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर सहित जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे एवं हजारों की संख्या में आमजन शामिल हुए। यात्रा के दौरान महान राष्ट्रनायकों को नमन करते हुए उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। IPRD Bihar Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar #begusarai #harghartiranga🇮🇳 - Begusarai News