मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अवसर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, वे शिविर में पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतना डॉ. सतीश कुमार एस. ने पात्र मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।