Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image

अजमेर में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार! अजमेर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर साइबर ठगी के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल करने और ठगी की रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है। अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े दो आरोपियों मुकेश बैरवा और मनोज बैरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर पोर्टल 1930 पर पिछले तीन दिनों में कुल 3 अलग-अलग शिकायतें दर्ज मिली हैं। इन शिकायतों में करीब 15 लाख 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर ठग गिरोह से जुड़े हुए थे। साइबर ठग गांव के भोले-भाले लोगों को चंद पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम मंगवाने और आगे दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश बैरवा और मनोज बैरवा, दोनों तिलोनिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। आमजन के लिए पुलिस की अपील अजमेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को किराये या लालच में न दें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति को बैंक या मोबाइल से जुड़ी जानकारी साझा नहीं करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।। Ajmer Police Rajasthan

Ajmer, Ajmer | Aug 11, 2026

MORE NEWS

आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, 10 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जब्त

अजमेर। जिला स्पेशल टीम अजमेर और पुलिस थाना गेगल की संयुक्त कार्रवाई में आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 10 क्विंटल 9.800 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख 47 हजार रुपए है।

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त भरकर कायड़ चौराहे से पुष्कर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर डीएसटी अजमेर और थाना गेगल पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन आरजे 01 जीबी 3394 को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को कायड़ विश्राम स्थल की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। चालक की पहचान अमर सिंह मोगिया (29) निवासी मोड़ी, तहसील जावद, जिला नीमच, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे लगे तिरपाल के नीचे नींबू और संतरे के छिलकों से भरे कट्टे दिखाई दिए। ऊपर के कट्टों को हटाकर नीचे जांच की गई तो पैकिंग में डोडा-पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गेगल थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 177/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Ajmer Police Rajasthan

आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, 10 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जब्त अजमेर। जिला स्पेशल टीम अजमेर और पुलिस थाना गेगल की संयुक्त कार्रवाई में आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 10 क्विंटल 9.800 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख 47 हजार रुपए है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त भरकर कायड़ चौराहे से पुष्कर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर डीएसटी अजमेर और थाना गेगल पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन आरजे 01 जीबी 3394 को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को कायड़ विश्राम स्थल की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। चालक की पहचान अमर सिंह मोगिया (29) निवासी मोड़ी, तहसील जावद, जिला नीमच, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर पीछे लगे तिरपाल के नीचे नींबू और संतरे के छिलकों से भरे कट्टे दिखाई दिए। ऊपर के कट्टों को हटाकर नीचे जांच की गई तो पैकिंग में डोडा-पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गेगल थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 177/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। Ajmer Police Rajasthan

Ajmer, Ajmer | Aug 16, 2026

📍 Ajmer Business Promotion 🚀 @av.production_house 

Professional Reel Promotion starting at just ₹2,999/- 🎥🔥 
Reach thousands of potential customers & grow your brand with us! 📈

📞 Contact: 7611080906 
✨ Limited-Time Festive Offer!

📍 Ajmer Business Promotion 🚀 @av.production_house Professional Reel Promotion starting at just ₹2,999/- 🎥🔥 Reach thousands of potential customers & grow your brand with us! 📈 📞 Contact: 7611080906 ✨ Limited-Time Festive Offer!

Ajmer, Ajmer | Aug 16, 2026

अजमेर: श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम से निकली भव्य कावड़ यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा शहर

अजमेर: श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम से निकली भव्य कावड़ यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा शहर

Ajmer, Ajmer | Aug 16, 2026