ग्राम पंचायत बामनियाखेड़ी में सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित,
148 आवेदन प्राप्त, 99 को मौके पर मिला लाभ
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार" का ब्लॉक स्तरीय शिविर आज दिनांक 03.10.2026 को ग्राम पंचायत बामनियाखेड़ी, जनपद पंचायत सुसनेर में आयोजित किया गया। शिविर में सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में सभी विभागों के कुल 148 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 99 हितग्राहियों को मौके पर लाभ दिया गया और, 32 आवेदनों का निराकरण की कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है ।10 आवेदन अपात्र पाए गए तथा 7 आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है ।
अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने भी इस शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया
शिविर में ग्रामीणजनों को नशा मुक्त पंचायत बनाने हेतु शपथ दिलाई गई और अतिथियों द्वारा हितलाभ वितरित किए गए तथा शिविर स्थल पर निर्मित सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, पूर्व विधायक श्री राणा विक्रम सिंह, नगर पालिका परिषद आगर के अध्यक्ष श्री नीलेश जैन पटेल, डॉ. सौरभ जैन श्री गजेन्द्र चंद्रावत, ग्राम पंचायत बामनियाखेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि श्री विनय नागर, श्री लखन सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। अंत में जनपद सीईओ सुसनेर श्री अभिषेक यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026