रुद्रप्रयाग पुलिस ने छह दिन में पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांट से चोरी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद किए गए सामान में एक सौ सैंतालीस कॉपर प्लेट्स, पचास मीटर से अधिक केबल, छह किलो तांबे का तार, दो इलेक्ट्रिक मोटरें और दो स्कूटियां शामिल हैं।