Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

रुद्रप्रयाग में वीर वंदन समारोह, भूतपूर्व सैनिकों का भव्य सम्मान,, देश की रक्षा करने वाले वीरों को नमन, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान,, रूद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गुलाबराय में भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘वीर वंदन’ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने राष्ट्रसेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके शौर्य, त्याग, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। समारोह में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि देश के सैनिक विपरीत परिस्थितियों में भी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं। उनकी वीरता, त्याग, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सैनिकों का सम्मान किसी एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की ओर से उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा है। लंबे समय से लंबित वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) व्यवस्था को लागू कर समान रैंक और समान सेवा अवधि वाले पूर्व सैनिकों को समान पेंशन का अधिकार दिया गया है। ओआरओपी के तहत समय-समय पर पेंशन में संशोधन किया जा रहा है, जिसका लाभ पूर्व सैनिकों के साथ-साथ परिवार पेंशनरों, युद्ध विधवाओं और दिव्यांग पेंशनरों को भी मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए पेंशन के साथ-साथ कौशल विकास, पुनर्वास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी केंद्र सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण में किसी प्रकार की कमी न रहे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी पूर्व सैनिक अपने अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी भूतपूर्व सैनिकों को दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समारोह में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवाभाव और त्याग को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘वीर वंदन’ समारोह सैनिकों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता की भावना का प्रभावशाली प्रतीक बना।

MORE NEWS

7 अगस्त से गुमशुदा महिला की तलाश में टिहरी पुलिस का वृहद सर्च अभियान जारी!!

पुलिस, SDRF एवं जल पुलिस की टीमें नदी, डैम, जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में लगातार चला रही हैं सघन सर्च ऑपरेशन,,

बीते 07 अगस्त 2026 को थाना लम्बगांव क्षेत्र में एक महिला रेशमा बिष्ट  की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होने पर टिहरी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई तथा महिला की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा परिजनों के बयान दर्ज कर ग्राम जणगी एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग शुरू की गई। महिला के नदी क्षेत्र में होने की संभावनाओं को देखते हुए SDRF एवं जल पुलिस को सम्मिलित कर नदी एवं डैम क्षेत्र में मोटर बोट के माध्यम से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

गुमशुदा महिला की तलाश में टिहरी पुलिस द्वारा जमीनी, जल, हवाई एवं तकनीकी स्तर पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा गांव से सटे घने जंगलों, नालों, पहाड़ी रास्तों, नदी किनारे के क्षेत्रों तथा अन्य संभावित स्थानों को लगातार खंगाला जा रहा है।

वहीं, SDRF एवं जल पुलिस की बोट टीमों द्वारा नदी एवं डैम के गहरे जलग्रहण क्षेत्रों तथा नदी के बहाव वाले संभावित स्थानों पर लगातार जल-सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

तलाशी अभियान के दौरान दुर्गम एवं संभावित क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले ड्रोन कैमरों से हवाई सर्वेक्षण भी किया गया है, ताकि ऐसे स्थानों को भी कवर किया जा सके जहां जमीनी टीमों के लिए पहुंचना कठिन है।

महिला की तलाश के साथ-साथ पुलिस द्वारा तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है। महिला के मोबाइल की सर्विलांस एवं CDR का विश्लेषण, बैंक खाते एवं वित्तीय लेनदेन का अवलोकन, फेसबुक अकाउंट एवं अन्य डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त गुमशुदा महिला के फोटो एवं विवरण वाले पम्फलेट सीमावर्ती थानों एवं आसपास के जनपदों में प्रसारित किए गए हैं तथा संबंधित थाना क्षेत्रों से समन्वय स्थापित कर महिला के संबंध में किसी भी संभावित सूचना को साझा किया जा रहा है।

हर संभावित सुराग को खंगाल रही टिहरी पुलिस,,

टिहरी पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस, SDRF एवं जल पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई हैं तथा नदी, डैम, जंगल, पहाड़ी क्षेत्र एवं अन्य संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा महिला से संबंधित प्रत्येक संभावित सुराग की गंभीरता से जांच की जा रही है और उसकी सुरक्षित तलाश एवं बरामदगी हेतु हर संभव प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

7 अगस्त से गुमशुदा महिला की तलाश में टिहरी पुलिस का वृहद सर्च अभियान जारी!! पुलिस, SDRF एवं जल पुलिस की टीमें नदी, डैम, जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में लगातार चला रही हैं सघन सर्च ऑपरेशन,, बीते 07 अगस्त 2026 को थाना लम्बगांव क्षेत्र में एक महिला रेशमा बिष्ट की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होने पर टिहरी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई तथा महिला की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा परिजनों के बयान दर्ज कर ग्राम जणगी एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग शुरू की गई। महिला के नदी क्षेत्र में होने की संभावनाओं को देखते हुए SDRF एवं जल पुलिस को सम्मिलित कर नदी एवं डैम क्षेत्र में मोटर बोट के माध्यम से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गुमशुदा महिला की तलाश में टिहरी पुलिस द्वारा जमीनी, जल, हवाई एवं तकनीकी स्तर पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा गांव से सटे घने जंगलों, नालों, पहाड़ी रास्तों, नदी किनारे के क्षेत्रों तथा अन्य संभावित स्थानों को लगातार खंगाला जा रहा है। वहीं, SDRF एवं जल पुलिस की बोट टीमों द्वारा नदी एवं डैम के गहरे जलग्रहण क्षेत्रों तथा नदी के बहाव वाले संभावित स्थानों पर लगातार जल-सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी अभियान के दौरान दुर्गम एवं संभावित क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले ड्रोन कैमरों से हवाई सर्वेक्षण भी किया गया है, ताकि ऐसे स्थानों को भी कवर किया जा सके जहां जमीनी टीमों के लिए पहुंचना कठिन है। महिला की तलाश के साथ-साथ पुलिस द्वारा तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है। महिला के मोबाइल की सर्विलांस एवं CDR का विश्लेषण, बैंक खाते एवं वित्तीय लेनदेन का अवलोकन, फेसबुक अकाउंट एवं अन्य डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त गुमशुदा महिला के फोटो एवं विवरण वाले पम्फलेट सीमावर्ती थानों एवं आसपास के जनपदों में प्रसारित किए गए हैं तथा संबंधित थाना क्षेत्रों से समन्वय स्थापित कर महिला के संबंध में किसी भी संभावित सूचना को साझा किया जा रहा है। हर संभावित सुराग को खंगाल रही टिहरी पुलिस,, टिहरी पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस, SDRF एवं जल पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई हैं तथा नदी, डैम, जंगल, पहाड़ी क्षेत्र एवं अन्य संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर तलाश जारी है। पुलिस द्वारा महिला से संबंधित प्रत्येक संभावित सुराग की गंभीरता से जांच की जा रही है और उसकी सुरक्षित तलाश एवं बरामदगी हेतु हर संभव प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 16, 2026

केदारनाथ धाम,, तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती,,

केदारनाथ धाम,, तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती,,

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 16, 2026

The scale of human civilization is truly visible from space, captured here with the ISS orbiting against the backdrop of glowing night lights on Earth. #Space #PlanetEarth #Science #Cosmos

The scale of human civilization is truly visible from space, captured here with the ISS orbiting against the backdrop of glowing night lights on Earth. #Space #PlanetEarth #Science #Cosmos

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 16, 2026