साहस, सूझ-बूझ और बेजुबानों की रक्षा! 🚨
उफनती नदी, तेज बहाव और दो बेजुबान जिंदगियां... लेकिन जहां खतरा बड़ा होता है, वहां हमारे फायर सर्विस के जवान डटकर खड़े होते हैं! 💪🚒
सोन गार्ड (गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग) के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी के दूसरे किनारे पर 2 घोड़े (अश्व) फंस गए थे। अत्यधिक तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद कठिन और जोखिम भरा था।
लेकिन फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम ने हार नहीं मानी!
अपनी अदम्य बहादुरी और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए यूनिट ने रोप (रस्सी) की मदद से उफनती नदी को पार किया और दोनों घोड़ों को सुरक्षित नदी के इस पार लाकर एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 🐴
#uttarakhandFireService #RescueOperation #UttarakhandPolice #AnimalRescue