Public App Logo
बक्सर में गंगा पर बन रहा नया 3-लेन ब्रिज, बदल देगा पटना–दिल्ली कनेक्टिविटी का पूरा नक्शा! बक्सर में गंगा नदी पर पुराने पुल के अपस्ट्रीम में एक और नया 3-लेन गंगा ब्रिज तेजी से आकार ले रहा है। यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि बिहार, पूर्वांचल और दिल्ली के बीच सड़क संपर्क को और मजबूत करने वाली एक अहम परियोजना है। गंगा के बीचोंबीच बन रहे पिलर और दोनों छोर पर तैयार हो रही कनेक्टिंग रोड इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में यह ब्रिज क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने वाला है। इसके पूरा होने के बाद पटना से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक 4-लेन कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पहले से ही दिल्ली तक तेज और सुगम आवागमन का बड़ा मार्ग है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि पटना से दिल्ली की यात्रा और आसान, तेज और आरामदायक हो सकेगी। साथ ही, कोइलवर–पटना एलिवेटेड रोड जैसी परियोजनाओं के साथ मिलकर यह पूरा रूट और बेहतर कनेक्शन देगा। आपको बता दें कि बक्सर में पहले 1977 में 2-लेन गंगा ब्रिज बना था। बाद में उसकी जर्जर स्थिति को देखते हुए उसके समानांतर एक नया 2-लेन ब्रिज भी बनाया गया। अब पुराने पुल के अपस्ट्रीम में बन रहा यह नया 3-लेन ब्रिज आने वाले समय में बढ़ती ट्रैफिक जरूरतों को पूरा करने में एक अहम कड़ी साबित होगा। #Buxar #GangaBridge #Bihar #Patna #Delhi #PurvanchalExpressway #Way4U - Bihar News