'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जिले भर में व्यापक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
कलेक्टर श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कोलारस, करैरा, नरवर, मगरौनी, पोहरी, में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से आमजन को अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर गर्व से तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए प्रेरित किया गया। इस रैली में परियोजना अधिकारियों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कोलारस तिरंगा यात्रा में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र जादौन भी शामिल हुए।
Collector Shivpuri
#HarGharTiranga
#HarGharTiranga2026
#shivpuri
93 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026