पहाड़ी में खाद के लिए किसानों की लंबी कतार, सुबह 6 बजे से डटे किसान
चित्रकूट। पहाड़ी कस्बे में खाद की किल्लत किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पहुंचे किसान सुबह करीब 6 बजे से खाद लेने के लिए लंबी कतार में खड़े नजर आए।
किसानों का कहना है कि खेती का समय होने के बावजूद पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कई किसान घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाद मिलने को लेकर चिंतित हैं। किसानों ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से खाद की पर्याप्त व्यवस्था कराने और मौके पर मौजूद किसानों को टोकन उपलब्ध कराने की मांग की है।
वहीं, किसानों ने टोकन वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर भी अपनी समस्याएं बताई हैं। किसानों का कहना है कि यदि व्यवस्था पारदर्शी तरीके से की जाए और मौके पर मौजूद किसानों को क्रमवार टोकन दिए जाएं तो उन्हें राहत मिल सकती है।
अब सवाल यह है कि पहाड़ी क्षेत्र में खाद की समस्या कब दूर होगी और घंटों से लाइन में खड़े किसानों को खाद कब तक मिल पाएगी?