क्लबफुट क्लिनिक में 11 बच्चों का उपचार, 5 को प्लास्टर एवं 2 की टेनोटॉमी
________________
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया बच्चों का परीक्षण एवं उपचार
________________
अनुष्का फाउंडेशन ने 4 बच्चों को उपलब्ध कराए विशेष जूते
________________
जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे क्लबफुट से प्रभावित बच्चे
________________
खरगोन 18 अगस्त 2026। जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को CMHO एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में अनुष्का फाउंडेशन, मुंबई द्वारा नियमित क्लबफुट क्लिनिक का आयोजन किया गया। प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाले इस क्लिनिक में क्लबफुट से ग्रसित बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं उपचार किया जाता है।
क्लिनिक में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक वास्के ने बच्चों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया। मंगलवार को बड़वाह, भगवानपुरा, महेश्वर, भीकनगांव एवं खरगोन सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों से कुल 11 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकीय जांच के बाद 5 बच्चों का प्लास्टर किया गया, जबकि 2 बच्चों की टेनोटॉमी की गई।
उपचार के अगले चरण के लिए 4 बच्चों को अनुष्का फाउंडेशन की ओर से विशेष प्रकार के जूते उपलब्ध कराए गए। उपचार के बाद पैरों की सही स्थिति बनाए रखने में इन विशेष जूतों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर RBSK से डॉ. शुभम महाजन, DEIC मैनेजर श्री विनोद पवार, हड्डी रोग विभाग से डॉ. चेतन पटोदे, डॉ. राजेंद्र मंडलोई, डॉ. आदित्य जाधव एवं डॉ. अमितसिंह चौहान उपस्थित रहे। अनुष्का फाउंडेशन के प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव श्री मनोज यादव ने बच्चों को आवश्यक विशेष जूते उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
क्लबफुट क्लिनिक के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को जिला अस्पताल में ही विशेषज्ञ उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नियमित रूप से आयोजित यह क्लिनिक क्लबफुट से प्रभावित बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा उन्हें सामान्य शारीरिक गतिविधियों की ओर लौटाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
#JansamparkMP #khargone