”उल्लास एक अनिभव प्रयोग के अंतर्गत जिला न्यायालय मण्डलेश्वर में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता
________________
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अखिलेश जोशी के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय, मण्डलेश्वर में ”उल्लास -एक अभिनव प्रयोग“ के अंतर्गत न्यायालयीन कर्मचारी एवं अधिवक्तागण के बच्चो के लिए रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम, संविधान, न्याय, विधिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोली एवं ड्राईंग बनाई गई।
प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं सृजनात्मक सोच का सुंदर प्रदर्शन करते हुए रंगो के माध्यम से देशभक्ति एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान न्यायालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्तागणों एवं कर्मचारियों ने कहां की ‘‘ उल्लास एक अभिनव प्रयोग‘‘ के माध्यम से न्यायालयीन कार्यो के साथ-साथ रचनात्मक एवं सकारात्मक गतिविधियांें को बढ़ावा मिल रहा है, जिसमे कार्यस्थल पर उत्साह, सौहार्द एवं टीम भावना को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम कें अंत में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अखिलेश जोशी एवं माननीय विशेष न्यायाधीश श्री अमित रंजन समाधिया द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।
#JansamparkMP #khargone