शराब की पेटियां सड़क पर गिरीं तो मच गई होड़! Viral Video ने खोला पूरा मामला | Bihar
Description:
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच अररिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट टोल प्लाजा के पास शराब से लदा एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। बाहर से ट्रक में सीमेंट लदा दिखाई दे रहा था, लेकिन जांच के दौरान अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की पेटियां सामने आईं।
हादसे के बाद शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं और मौके पर पहुंचे कुछ लोग शराब की बोतलें और कार्टन उठाते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में कुछ लोगों को ट्रक के ऊपर चढ़कर शराब निकालते हुए भी देखा जा रहा है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर बची हुई शराब जब्त कर ली है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर शराब ले जाने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही ट्रक मालिक और शराब की खेप से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है।
Disclaimer: वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के आधार पर की जा रही है।
#Araria #Raniganj #BiharNews #BiharSharabbandi #LiquorSmuggling #ArariaNews #ViralVideo #BiharNewsToday #BreakingNews #BiharViralVideo #WeeHoursNews #NewsUpdate #BiharPolice #LiquorSmugglingCase #weehoursnewsbihar