अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर नगर इकाई की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान एवं कावड़िया सेवा शिविर को लेकर बनी रणनीति*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) समस्तीपुर नगर इकाई की बैठक मंगलवार को नगर मंत्री विनीत कुमार की अध्यक्षता में विद्यार्थी परिषद् कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान को और गति देने तथा सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर आयोजित होने वाले कावड़िया सेवा शिविर को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् का सदस्यता अभियान युवाओं को राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि सदस्यता विद्यार्थी परिषद की विचारों को अधिकाधिक छात्रों तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है इसलिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर 35000 विद्यार्थियों जो सदस्य बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर लगे
प्रांत सह छात्रा प्रमुख शालू कुमारी ने कहा कि छात्राओं की संगठनात्मक सहभागिता को बढ़ाने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सदस्यता अभियान में छात्राओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया।
वहीं, सेवार्थ विद्यार्थी जिला संयोजक शुभम कुमार एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या ने कहा कि सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कावड़ियों की सेवा के लिए आयोजित शिविर में कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुटेंगे। सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रत्येक वर्ष की भांति भोजन , फल, दवा, जूस आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत किया जाएगा।
मौके पर शुभम कुमार, विनीत कुमार, प्रिंस कुमार, गोलू कुमार, शशांक कुमार, रंजन कुमार , विकास कुमार, निखिल सिन्हा, निक्कू आर्या, शालू कुमारी, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे
Samastipur, Samastipur | Aug 18, 2026