Public App Logo
सलूणी। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक त्रुंयूदी माता जातर मेला 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज़ इलाकों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का यह संगम मेले का मुख्य आकर्षण बना रहा। सुनील पहाड़ी ✍️ Pahadi News Suneel Pahadi #त्रुंयूदीमाता #जातरमेला2026 #सलूणी #श्रद्धालुओं_की_उमड़ी_भीड़ #धार्मिक_आस्था #चंबा #हिमाचलप्रदेश #Salooni #ChambaNews #HimachalNews - Chamba News