चंबा में अखिल भारत हिंदू महासभा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नई जिला कार्यकारिणी का ऐलान
गोपाल सिंह कुकरेजा जिला अध्यक्ष और अनिल डोगरा बने उपाध्यक्ष
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा स्थित ईरावती होटल में अखिल भारत हिंदू महासभा की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला चंबा इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान गोपाल सिंह कुकरेजा को जिला अध्यक्ष तथा अनिल डोगरा को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
उत्तर भारत प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि संगठन सनातन धर्म की रक्षा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान और क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज में भाईचारा, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नई नियुक्तियों पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
Tribal Live News — सच के साथ, निडर और निष्पक्ष
#Chamba #HinduMahasabha #ChambaNews #HimachalNews #SanatanDharma #SocialAwareness #ChambaHimachal
Chamba, Chamba | Oct 6, 2026