बक्सर: अंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्रों के बाहर निकलने पर प्रशासन ने संज्ञान लिया, जिला कल्याण पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा
Buxar, Buxar | Sep 28, 2026 केसठ प्रखंड के रामपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के कुछ छात्रों के विद्यालय से बाहर निकलकर बक्सर पहुंचने के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया है। छात्रों की समस्याओं की जानकारी लेने के साथ ही उनके सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आक्रोशित छात्र अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे।