Public App Logo
🚨 भीलवाड़ा में शराब की बड़ी खेप बरामद! 🍾🚛 नेशनल हाईवे-48 पर गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के रूपाहेली भट्टा के पास लावारिस खड़े ट्रेलर से पुलिस ने 1379 पेटी शराब जब्त की। लंबे समय से ट्रेलर खड़ा देखकर होटल संचालक को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तिरपाल हटाते ही अंदर शराब का बड़ा जखीरा मिला। 😱 चालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस ट्रेलर के नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की तलाश में जुटी है। आखिर इतनी बड़ी खेप कहां से आई और कहां जानी थी? जांच जारी है। 🔎🚔 #Bhilwara #Gulabpura #RajasthanNews #BreakingNews #PoliceAction IllegalLiquor NH48 हरपलबभारत - Bhilwara News