Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ₹1.50 लाख वसूले; युवती की शिकायत पर तीन पर केस लाइब्रेरी आने-जाने के दौरान आरोपी ने बढ़ाई थी पहचान, बहन से मिलाने के बहाने कैफे बुलाकर दिया वारदात को अंजाम सूरतगढ़ में परीक्षा देने गई तो वहां भी होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, वीडियो डिलीट करने के नाम पर ऐंठे रुपए #लालबहादुर_भाखर #pilibanga #BreakingNews #LetestUpdate #hanumangarh #viralreelsシ पीलीबंगा/हनुमानगढ़ पीलीबंगास्थानीय थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, ₹1.50 लाख की वसूली और अश्लील वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बहलोलनगर निवासी मुख्य आरोपी कुलदीप सहित तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पिछले दो वर्षों से पीलीबंगा की एक लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए आती-जाती थी। इस दौरान बहलोलनगर निवासी कुलदीप ने उसका नंबर लेकर पीछा करना व दबाव बनाना शुरू कर दिया। 27 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने अपनी बहन से मिलवाने के बहाने युवती को मंडी पीलीबंगा के एक कैफे में बुलाया। आरोप है कि वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया गया। युवती के अचेत होने पर आरोपी उसे हनुमानगढ़ रोड स्थित होटल सांझा चूल्हा ले गया, जहां उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया गया। दिसंबर 2025 में जब युवती परीक्षा देने सूरतगढ़ गई, तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और होटल डायमंड पॉइंट में ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी की बहन कविता और रिश्तेदार रमना ने वीडियो डिलीट कराने का झांसा देकर युवती को कैफे में बुलाया। वहां तीनों ने शादी का दबाव बनाया और वीडियो हटाने की एवज में ₹1.50 लाख नकद ऐंठ लिए। युवती द्वारा शादी से मना करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी निजी तस्वीरें व वीडियो प्रसारित कर दिए। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

Pilibanga, Hanumangarh | Aug 16, 2026