वॉलीबॉल में प्रशासन की टीम विजेता
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #independenceday #volleballmatch #volleyball #viralpost #nonflowers
उदयपुर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को गांधी ग्राउण्ड में जिला प्रशासन एवं लेकसिटी प्रेस क्लब के मध्य वाॅलीबाल का मैत्री मैच खेला गया। इसमें प्रशासन की टीम विजेता रही।
लेकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस पर क्लब परिवार की ओर से झंडारोहण किया जाता है। इसके बाद प्रशासन के साथ खेले गए वॉलीबॉल मैच में लेकसिटी प्रेस क्लब उपविजेता रही। 2 सेट्स की इस स्पर्धा में प्रशासन की टीम ने अच्छे अंतर के साथ जीत हासिल की। इस दौरान तहसीलदार हितेंद्र त्रिवेदी, सूचना एवं जनसंपर्क से उपनिदेशक गौरीकान्त शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत, पूर्व अध्यक्ष कपिल श्रीमाली, अविनाश जगनावत, प्रमोद गौड़, राजेश वर्मा, भगवान प्रजापत, सुनील शर्मा, राजेन्द्र हिलोरिया, अजय आचार्य सहित क्लब से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।