प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक : 22 अगस्त 2026
..........................................
अपर समाहर्ता की जन-सुनवाई में 17 मामलों पर हुई सुनवाई के दौरान संबंधित अंचल अधिकारियों को अविलंब विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश
अपर समाहर्ता, नालंदा द्वारा आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को आयोजित जन-सुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया।
इस दौरान कुल 17 जन-शिकायतों पर सुनवाई करते हुए अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा संबंधित अंचल अधिकारियों को अविलंब विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन-सुनवाई के क्रम में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। अपर समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की गंभीरता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
वहीं, वैसे मामले जो न्यायालय में विचाराधीन अथवा न्यायालय के अधिकार क्षेत्र से संबंधित थे, उनके संबंध में परिवादियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया तथा उन्हें संबंधित सक्षम न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह दी गई।
अपर समाहर्ता ने कहा कि जन-सुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
103 views | Nalanda, Bihar | Aug 22, 2026