Public App Logo
कोरबा से इस वक्त की दुखद खबर सामने आई है। किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। आज सुबह करीब 4 बजे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मालती किन्नर किन्नर समाज के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने कोरबा नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर पद का चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी में भी उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाली थी। मालती किन्नर के निधन की खबर से किन्नर समाज के साथ ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। लोग उन्हें सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए याद कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे हेलीपैड स्थित मुक्तिधाम मे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। #korba#chhattisgarh #maltikinner#viral #chhattisgarhupdate24 - Korba News