Public App Logo
आज दिनांक 17.07.2026 को थाना राया के ग्राम ककरेटिया के रहने वाले बालिन्दर और उसी के नजदीक ही दो-तीन किलोमीटर दूर थाना महावन के ग्राम कारव के रहने वाले हरेन्द्र में आज दोपहर लगभग 13:00 बजे ग्राम ककरेटिया में , पुरानी रंजिश के चलते आपस में आज किसी बात को लेकर इनके बीच में लड़ाई हुई और उसके बाद ये संज्ञान में आया है कि इनके द्वारा फायरिंग भी की गई । दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं । पुलिस को सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महावन के नेतृत्व में 03 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची , गांव में सर्च ऑपरेशन किया गया है । जो लोग भी इस घटना में दोषी थे अभी उनमें से पांच लोगों को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है और इनसे पूछताछ करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी । बाइट:- #SPRA_MTA @Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra - Mathura News