कानपुर देहात में कानून-व्यवस्था को लेकर हाईलेवल बैठक। पुलिस लाइन सभागार में DIG कानपुर रेंज यमुना प्रसाद और SP श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद हुआ।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के सुझावों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वहीं, पत्रकारों के साथ संवाद में पुलिस-मीडिया समन्वय और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।
📍 कानपुर देहात
रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव | Ground Zero News
.
.
#KanpurDehat #KanpurDehatPolice #DIGKanpurRange #YamunaPrasad