अशोकनगर। स्वतंत्रता दिवस की रात कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुना रोड बरखेड़ी के पास एक युवक को देशी एवं विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी शिवराज पुत्र रूप सिंह (32 वर्ष), निवासी अशोकनगर को शनिवार रात करीब 11 बजे गुना रोड बरखेड़ी के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।