आज दिनांक 21.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत DCHB (जिला जनगणना हस्त पुस्तिका) के क्षेत्र कार्य की समीक्षा हेतु चार्ज पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गयी।
भारत की जनगणना 2027 के दोनों चरणों (प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण- जनसंख्या परिगणना) के क्षेत्र कार्यों के मध्य जिला जनगणना हस्त पुस्तिका से संबंधी आंकड़ों के संग्रहण का कार्य किया जाना है। DCHB (जिला जनगणना हस्त पुस्तिका) के क्षेत्र कार्य 30 अगस्त 2026 तक पूर्ण किया जाना है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के संबंध में बताया गया कि जनगणना कार्य का अभिन्न अंग है तथा इसे प्रत्येक जिले के लिए पृथक रूप से तैयार किया जाता है इसके माध्यम से जिले के प्रत्येक ग्राम एवं नगर की प्रमुख जन सांख्यिकीय एवं सामाजिक आर्थिक विशेषताओं के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाती है। इस उद्देश्य से ग्राम एवं नगर स्तर पर नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनात्मक सुविधाओं की उपलब्धता संबंधी जानकारी संकलित करने हेतु विशेष रूप से तैयार की गई ग्राम निर्देशिका एवं नगर निर्देशिका के अनुसूचियों का उपयोग किया जाता है। बैठक में DCHB (जिला जनगणना हस्त पुस्तिका) के घटक से संबंधित आंकड़ों की शुद्धता के साथ ससमय कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु सभी चार्ज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, DCO बिहार के जिला नोडल आदि उपस्थित थे।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
9 views | Patna, Bihar | Aug 21, 2026