अशोक नगर: मगरदा चौराहा पर पशु के सामने आने से बाइक फिसली, तीन छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर शहर के मगरदा चौराहा पर अचानक से बाइक के सामने पशु आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार तीन छात्र घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मगरदा निवासी देव पुत्र लल्लू कोरी उम्र 15 वर्ष अर्पित पुत्र परमाल कोरी उम्र 14 वर्ष हीरालाल पुत्र देवी सिंह कुशवाहा उम्र 14 वर्ष शनिवार को सुबह 9:00 बजे सीएम राइस स्कूल से लौटकर अपने घर जा रहे थे।