अशोकनगर में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने संकट का डर दिखाकर 60 वर्षीय महिला अनंत जैन से सोने के जेवर ठग लिए। शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे विवेक टॉकीज की गली में दो युवक महिला को बातों में उलझाकर बोले कि उन पर बड़ा संकट आने वाला है।