सिकंदरा: भाकपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर सरकार की नीतियों का किया विरोध
Sikandra, Jamui | Aug 15, 2026 एनडीए सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार 3 बजे के करीब भाकपा कार्यकर्ताओं ने अंचल सचिव गिरीश सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। पार्टी कार्यालय से शुरू पदयात्रा मुख्य चौक, पुरानी चौक, मिशन चौक और पुरानी बाजार होते हुए सिकंदरा चौक पहुंची, जहां सभा हुई। नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग उठाई