400 साल पुरानी विरासत… और आज भी हैरान कर देने वाली इंजीनियरिंग!
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के चिंचाला में मौजूद ऐतिहासिक कुंडी भंडारा को आज करीब से कवर करने का मौका मिला।
यह सिर्फ एक पुरानी जल प्रदाय प्रणाली नहीं, बल्कि उस दौर की अद्भुत सोच, तकनीक और जल प्रबंधन की कहानी है।
जमीन के नीचे बनी सुरंगें, कुंडियां और पानी को प्राकृतिक ढलान से पहुंचाने की व्यवस्था… जितना अंदर जाते हैं, इतिहास की उतनी ही अलग तस्वीर सामने आती है।
आज कैमरे में सिर्फ तस्वीरें नहीं, बुरहानपुर के 400 साल पुराने इतिहास की कुछ अनदेखी झलकियां कैद करने की कोशिश की है। 📸
इतिहास को सिर्फ पढ़ना नहीं चाहिए… कभी-कभी उसे महसूस करने के लिए उसके बीच उतरना भी पड़ता है।
#kundibhandara #burhanpur #madhyapradesh #photography #viral