बुरहानपुर - मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में देशभक्ति और गौरव का ऐतिहासिक क्षण उस समय देखने को मिला, जब बुरहानपुर के मारिचिका पार्क में प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण करना उनके लिए गर्व का विषय है और यह बुरहानपुर के सम्मान को नई पहचान देता है।जानकारी के मुताबिक करीब 100 फीट ऊंचा यह तिरंगा मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज है
#burhanpur #burhanpurnews #trending #viral #brekingnews