Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला कृषि(आत्मा )कार्यालय, लखीसराय जिले के प्रगतिशील कृषकों के लिए बागवानी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित लखीसराय, 13 अगस्त 2026। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, लखीसराय श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज जिले के प्रगतिशील कृषकों के लिए एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय “बागवानी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन” रहा। कार्यक्रम के दौरान कृषकों को बागवानी फसलों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती की तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषकों को रासायनिक कीटनाशकों के संतुलित एवं अनुशंसित उपयोग के साथ-साथ जैविक एवं यांत्रिक कीट प्रबंधन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में बागवानी उत्पादों के मूल्यवर्धन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की गई। कृषकों को उत्पादन के साथ-साथ उत्पाद की गुणवत्ता एवं बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने की जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्षीय संबोधन में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, लखीसराय श्री कुंदन कुमार ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान बागवानी फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कृषकों से वैज्ञानिक पद्धति, समेकित कीट प्रबंधन तथा मूल्यवर्धन तकनीकों को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए प्राप्त तकनीकी जानकारी को अपने खेतों में अपनाने की बात कही। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, श्री राजीव रंजन, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, श्री आनंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, श्री श्रवण कुमार, सहायक निदेशक (शष्य), बीज उत्पादन सह विपणन पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा, श्री रिंटू नंदी , kvk हलसी के बैज्ञानिक डॉ. निशांत प्रकाश एवं लखीसराय जिले के प्रगतिशील कृषकों के द्वारा भाग लिया गया।

25 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 13, 2026

MORE NEWS

🔥 पंचों ने रखी दलील, बुजुर्गों ने किया विरोध… रात तक चला महा - मंथन फिर ग्रामीणों ने लिया ऐसा फैसला, जिसकी उम्मीद नहीं थी!
#Bihar #Lakhisarai#DeathFeast
#DeathFeastBoycott #SocialReform
#SocialChange
#SocialAwareness
#CommunityDecision
#SocialMovement
#EducationFirst
#svajansamachar

🔥 पंचों ने रखी दलील, बुजुर्गों ने किया विरोध… रात तक चला महा - मंथन फिर ग्रामीणों ने लिया ऐसा फैसला, जिसकी उम्मीद नहीं थी! #Bihar #Lakhisarai#DeathFeast #DeathFeastBoycott #SocialReform #SocialChange #SocialAwareness #CommunityDecision #SocialMovement #EducationFirst #svajansamachar

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 17, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
दिनांक-16/08/2026

*वैली ऑफ हर्बल गार्डन  चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई पंचायत के महाजन्मा जनजाति ग्राम में शुभारंभ करने के संबंध में*।

चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई एवं संग्रामपुर पंचायत में जिला प्रशासन , कृषि विभाग अंतर्गत उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से इस पहाड़ी क्षेत्र और पूरी वैली को हर्बल गार्डन के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से कुल 20 प्रकार के दुर्लभ हर्बल मेडीसिनल प्लांट्स का पौध रोपण जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , जिला उद्यान पदाधिकारी जनजाति ग्रामवासियों के साथ किया गया। साथ ही कालमेघ और तुलसी के बीज का बीज खुले खेत में की गई। 

20 प्रकार के हर्बल के पौधे में वच, अजवाइन,काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज,शतावर, काली मूसली, पत्थर चूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दम बेल, सेन्ट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली, कालमेघ आदि हैं जिनके  पांच पांच पौधे बेड बनाकर ग्रामीणों के साथ रोपण किया गया। 
इन पहाड़ी ग्रामों के ग्रामीणों के बीच हर्बल पौधों के महत्व के बारे में समझाया गया तथा कृषि विभाग के डीबीटी साइट पर उनके निबंधन करने और सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बताया गया। कृषि यंत्रों का वितरण और उसके लिए निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। 
इसके पूर्व में भी इस क्षेत्र में जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के द्वारा भ्रमण किया गया था और इस सुंदर प्राकृतिक वैली को वैली ऑफ हर्बल मेडीसिनल गार्डन के तौर पर विकसित करने का कृषि एवं उद्यान वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था। उसी कड़ी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों को आज रोपित करते हुए इसका शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ये 20 प्रकार के दुर्लभ पौधों के माध्यम से धान गेहूं की परंपरागत खेती से बाहर निकल कर कैश क्रॉप की दिशा में एक नई पहल होगी जिसका लाभ सीधे तौर पर यहां के किसानों को मिलेगा। इसके बाद उद्यानिक व्यवसाय और प्रोसेसिंग, कृषि यंत्र, डिस्टिलेशन सेंटर तथा वाहन की अनुदानिक व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी श्री राजीव रंजन द्वारा किए गए प्रयासों और वहां के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई गई नई खेती के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लखीसराय, अपर समाहर्ता, लखीसराय, उप विकास आयुक्त, लखीसराय श्री राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी, लखीसराय श्री आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, लखीसराय, श्री चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, चानन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा महजनमा ग्राम के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक-16/08/2026 *वैली ऑफ हर्बल गार्डन चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई पंचायत के महाजन्मा जनजाति ग्राम में शुभारंभ करने के संबंध में*। चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई एवं संग्रामपुर पंचायत में जिला प्रशासन , कृषि विभाग अंतर्गत उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से इस पहाड़ी क्षेत्र और पूरी वैली को हर्बल गार्डन के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से कुल 20 प्रकार के दुर्लभ हर्बल मेडीसिनल प्लांट्स का पौध रोपण जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , जिला उद्यान पदाधिकारी जनजाति ग्रामवासियों के साथ किया गया। साथ ही कालमेघ और तुलसी के बीज का बीज खुले खेत में की गई। 20 प्रकार के हर्बल के पौधे में वच, अजवाइन,काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज,शतावर, काली मूसली, पत्थर चूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दम बेल, सेन्ट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली, कालमेघ आदि हैं जिनके पांच पांच पौधे बेड बनाकर ग्रामीणों के साथ रोपण किया गया। इन पहाड़ी ग्रामों के ग्रामीणों के बीच हर्बल पौधों के महत्व के बारे में समझाया गया तथा कृषि विभाग के डीबीटी साइट पर उनके निबंधन करने और सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बताया गया। कृषि यंत्रों का वितरण और उसके लिए निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। इसके पूर्व में भी इस क्षेत्र में जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के द्वारा भ्रमण किया गया था और इस सुंदर प्राकृतिक वैली को वैली ऑफ हर्बल मेडीसिनल गार्डन के तौर पर विकसित करने का कृषि एवं उद्यान वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था। उसी कड़ी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों को आज रोपित करते हुए इसका शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ये 20 प्रकार के दुर्लभ पौधों के माध्यम से धान गेहूं की परंपरागत खेती से बाहर निकल कर कैश क्रॉप की दिशा में एक नई पहल होगी जिसका लाभ सीधे तौर पर यहां के किसानों को मिलेगा। इसके बाद उद्यानिक व्यवसाय और प्रोसेसिंग, कृषि यंत्र, डिस्टिलेशन सेंटर तथा वाहन की अनुदानिक व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी श्री राजीव रंजन द्वारा किए गए प्रयासों और वहां के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई गई नई खेती के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लखीसराय, अपर समाहर्ता, लखीसराय, उप विकास आयुक्त, लखीसराय श्री राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी, लखीसराय श्री आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, लखीसराय, श्री चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, चानन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा महजनमा ग्राम के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Aug 16, 2026

बेटे को श्रद्धांजलि देने पहुंची मां… मगर आंसुओं ने कह दी दिल की बात ।#Lakhisarai #सूर्यगढा #ITBP
#MartyrSolder

बेटे को श्रद्धांजलि देने पहुंची मां… मगर आंसुओं ने कह दी दिल की बात ।#Lakhisarai #सूर्यगढा #ITBP #MartyrSolder

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 16, 2026

** 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर गांधी मैदान, लखीसराय में गरिमामय समारोह का आयोजन **
.
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखीसराय स्थित गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में श्री सुनील कुमार, माननीय प्रभारी मंत्री, लखीसराय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस गरिमामय अवसर पर जिलााधिकारी, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक, लखीसराय सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.
ध्वजारोहण के उपरांत माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🇮🇳

** 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर गांधी मैदान, लखीसराय में गरिमामय समारोह का आयोजन ** . आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखीसराय स्थित गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में श्री सुनील कुमार, माननीय प्रभारी मंत्री, लखीसराय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस गरिमामय अवसर पर जिलााधिकारी, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक, लखीसराय सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। . ध्वजारोहण के उपरांत माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🇮🇳

Lakhisarai, Bihar | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026

Lakhisarai, Bihar | Aug 15, 2026