राज्य स्तरीय दल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण एवं भ्रमण
राज्य स्तरीय सार्वजनिक स्वास्थ्य पर्यवेक्षण के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलकिसगंज में विशेष दल द्वारा दो दिवसीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि विशेष दल द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तैयारियों, क्रियान्वयन व निगरानी व्यवस्था की जानकारी का संकलन एवं समीक्षा की गई। दल द्वारा संबंधित अभिलेखों, रिपोर्ट व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। भोपाल से आए हुए दज में डॉ. कमलेश मंदोरिया, डॉ. अनिल कुमार शर्मा शामिल थे। डॉ. रूचिका उईके तथा बिलकिसगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. विभाष रस्तोगिया सहित अस्पताल का स्टाफ उपस्थित था।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
Sehore, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026