आइकॉन पर्सनालिटी ऑफ बिहार में शेखपुरा लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली सम्मानित, ईशा देओल ने दिया 'आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर' का अवॉर्ड
रिपोर्टर:-रंजन कुमार
राजधानी पटना के प्रतिष्ठित होटल ताज़ में आयोजित आइकॉन पर्सनालिटी ऑफ बिहार 2026' सम्मान समारोह में उस समय उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा, जब शेखपुरा जिला के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल सुपुत्री भाजपा सांसद हेमा मालिनी के कर-कमलों द्वारा उन्हें 'आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार' के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया उल्लेखनीय है कि इस अवॉर्ड के लिए नामांकन पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा द्वारा किया गया था। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और शेखपुरा की जनता को समर्पित किया सम्मान सम्मान प्राप्त करने के बाद शेखपुरा लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने अपना यह ऐतिहासिक अवॉर्ड केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जमुई सांसद अरुण भारती और समस्त शेखपुरा जिले की जनता को समर्पित किया। पुरस्कार वितरण के दौरान हॉल में मौजूद समर्थकों और प्रबुद्ध जनों के बीच भारी उत्साह देखा गया, जिससे पूरा हॉल तालियों की गूंज से जीवंत हो उठा।