Public App Logo
Profile Picture

sursand

@bnpunews
1373Followers
0Following
चकनी बाजार के समीप हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे बच्चे की भी इलाज के दौरान मौ & त हो गई। हादसे में अब तक दो बच्चों की मौ & त की सूचना है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
चर्चित युटुबर मनीष कश्यप शादी नहीं करने व लड़की से दूर रहने वाला निकले?

<nis:link nis:type=tag nis:id=rksonijournalist nis:value=Rksonijournalist nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bnpunews nis:value=bnpunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bbcaaptak nis:value=bbcaaptak nis:enabled=true nis:link/>
भिठ्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी स्थित चखनी बाजार के मदरसा के समीप बाइक की ठोकर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में घायल दोनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
भारत-नेपाल बॉर्डर रोड पर कार से 102 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सुरसंड में बाइक की ठोकर से दर्दनाक हादसा, दो बच्चों की मौत

सुरसंड। सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भिठ्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी स्थित चखनी बाजार के मदरसा के समीप बाइक की ठोकर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में घायल दोनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 15 वर्षीय सिद्धांत ठाकुर, पिता—दिवाकर ठाकुर और 13 वर्षीय बिट्टू कुमार, पिता—अजय ठाकुर के रूप में हुई है।

बताया गया कि बाइक की ठोकर लगने के बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सिद्धांत ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बिट्टू कुमार को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया। सीतामढ़ी ले जाने के दौरान/इलाज के दौरान बिट्टू कुमार की भी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों और बाइक की पहचान समेत घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इलाके में भी शोक का माहौल है।
भारत-नेपाल बॉर्डर रोड पर कार से 102 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

 मधवापुर।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मधवापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 102.1 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांजा लदी कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मेंहतरपट्टी गांव निवासी विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी चौक से करीब 100 मीटर उत्तर, मधवापुर की ओर इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड पर की गई। मंगलवार रात पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के अंदर गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

कार्रवाई थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम के नेतृत्व में हुई। टीम में अपर थानाध्यक्ष चांद रशीद अंसारी, एसआई संतोष कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस की निगरानी और वाहन जांच अभियान जारी रहेगा।
PATNA 

*बिहार विधान परिषद चुनाव 2026

*AAP ने भी शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीट पर उम्मीदवार दिए*

*AAP के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की*

पटना स्नातक सीट से हिमांशु पटेल को उम्मीदवार बनाया

दरभंगा शिक्षक सीट से डॉ. शंभूनाथ ठाकुर

तिरहुत स्नातक सीट से ऋषि अग्रवाल को उम्मीदवार

कोशी स्नातक सीट से अधिवक्ता डॉ. मैथ्यू देव को उम्मीदवार बनाया
PATNA 

*बिहार विधान परिषद चुनाव 2026

*AAP ने भी शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीट पर उम्मीदवार दिए*

*AAP के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की*

पटना स्नातक सीट से हिमांशु पटेल को उम्मीदवार बनाया

दरभंगा शिक्षक सीट से डॉ. शंभूनाथ ठाकुर

तिरहुत स्नातक सीट से ऋषि अग्रवाल को उम्मीदवार

कोशी स्नातक सीट से अधिवक्ता डॉ. मैथ्यू देव को उम्मीदवार बनाया
PATNA 

*बिहार विधान परिषद चुनाव 2026

*AAP ने भी शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीट पर उम्मीदवार दिए*

*AAP के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की*

पटना स्नातक सीट से हिमांशु पटेल को उम्मीदवार बनाया

दरभंगा शिक्षक सीट से डॉ. शंभूनाथ ठाकुर

तिरहुत स्नातक सीट से ऋषि अग्रवाल को उम्मीदवार

कोशी स्नातक सीट से अधिवक्ता डॉ. मैथ्यू देव को उम्मीदवार बनाया
जटही सीमा नाके पर भारत–नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों की समन्वय बैठक
बाइक की ठोकर से दर्दनाक हादसा, एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल
चकनी बाजार स्थित मदरसा के समीप बाइक की ठो$कर से द$र्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बच्चे की मौ$त हो गई, जबकि दूसरा बच्चा घायल हो गया।
नेपाल से बिहार में शराब तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम: सीमा पर SSB ने जब्त की 648 लीटर नेपाली शराब, तस्कर फरार
शराब तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम: सीमा पर SSB ने जब्त की 648 लीटर नेपाली शराब, तस्कर फरार
चकनी बाजार स्थित मदरसा के समीप बाइक की ठो$कर से द$र्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बच्चे की मौ$त हो गई, जबकि दूसरा बच्चा घायल हो गया।
*बाइक की ठोकर से दर्दनाक हादसा, एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल*

सुरसंड। सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भिठ्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी में चखनी बाजार स्थित मदरसा के समीप बाइक की ठोकर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा घायल हो गया।

मृतक की पहचान 15 वर्षीय सिद्धांत ठाकुर, पिता—दिवाकर ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं घायल बच्चे की पहचान 13 वर्षीय बिट्टू कुमार, पिता—अजय ठाकुर के रूप में बताई गई है।

हादसे के बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सिद्धांत ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बिट्टू कुमार को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं भिठ्ठा थाना से एसआई रजनीश कुमार भी पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बाइक की ठोकर से हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घायल बिट्टू कुमार को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे लेकर रवाना हुए हैं।
जटही सीमा नाके पर भारत–नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों की समन्वय बैठक
निरंजन कुमार साह, जनकपुरधाम नेपाल ।
धनुषा के जटही सीमा नाके पर भारत और नेपाल के सीमा सुरक्षा अधिकारियों के बीच कमांडेंट स्तर की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा, आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
धनुषा जिले के नगराइन नगरपालिका–2 स्थित जटही सीमा नाके के ‘सी’ कंपनी परिसर में भारत–नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के बीच कमांडेंट स्तर की समन्वय बैठक हुई।
बैठक का आयोजन भारत के बिहार स्थित मधुबनी जिले के जयनगर में तैनात 48वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी की ओर से किया गया।
बैठक में नेपाली पक्ष का नेतृत्व सशस्त्र प्रहरी महानिरीक्षक नारायण दत्त पौडेल ने किया। उनके साथ डीआईजी विष्णु बहादुर भट्ट, एसएसपी कमल प्रसाद तिमल्सिना, एसपी भीम बहादुर बिष्ट,एसपी पंकज पौडेल,डीएसपी खेमराज बोगटी और इन्स्पेक्टेर श्रीराम घिसिङ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, भारतीय पक्ष की ओर से 48वीं बटालियन एसएसबी जयनगर के कमांडेंट राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
भारतीय पक्ष से द्वितीय-इन-कमांड एवं वरिष्ठ अधिकारी रमेश कुमार, सहायक कमांडेंट एवं थाना प्रभारी अंकुश कुमार तथा पिपरौन के सहायक कमांडेंट धनञ्जय मिश्र  बैठक में सहभागी रहे।
बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी समन्वय को और प्रभावी बनाने के विषय पर चर्चा की गई। साथ ही सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी का आदान-प्रदान, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के बीच नियमित सहयोग और संपर्क को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा व्यवस्था रही है। ऐसे में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा आपसी सहयोग के लिए दोनों देशों के सुरक्षा निकायों के बीच समन्वय बैठक महत्वपूर्ण मानी जाती है।
जटही सीमा नाके पर आयोजित इस बैठक के माध्यम से दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में आपसी सहयोग और समन्वय को निरंतर मजबूत बनाने पर जोर दिया। ऐसे समन्वय से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने में सहयोग मिलने की अपेक्षा की गई है।
नेपाल से बिहार में शराब तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम: सीमा पर SSB ने जब्त की 648 लीटर नेपाली शराब, तस्कर फरार
**सुरसंड (सीतामढ़ी):**
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 51वीं वाहिनी ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 648 लीटर अवैध नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि, एसएसबी जवानों को आते देख तस्कर मौके का फायदा उठाकर नेपाल सीमा की ओर भागने में सफल रहे।
सुरसंड थाना क्षेत्र के पिलर संख्या 303/23 के पास (भारतीय सीमा के अंदर लगभग 200 मीटर) की गई।
**बाइक गश्ती के दौरान हुई कार्रवाई**
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरसंड कंपनी मुख्यालय के एएसआई (जीडी) नोबिन गोगोई के नेतृत्व में चार जवानों की टीम सीमावर्ती इलाके में नियमित बाइक गश्ती पर थी। इसी दौरान खेत के रास्ते नेपाल से भारत की ओर सिर पर बोरे लादकर आ रहे कुछ संदिग्ध लोगों पर जवानों की नजर पड़ी।
जवानों को देखते ही तस्कर हड़बड़ा गए और सिर से बोरे फेंककर वापस नेपाल सीमा की ओर भाग खड़े हुए। एसएसबी की टीम ने खेतों के रास्ते पीछा कर उन्हें पकड़ने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सीमा की निकटता के कारण तस्कर नेपाल की ओर भागने में कामयाब रहे।
**पटसन के बोरों में छिपाई गई थी 2160 बोतलें**
घटनास्थल पर छोड़े गए बोरों की जब एसएसबी जवानों ने तलाशी ली, तो उनमें से बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद हुई।
 * **जब्त शराब:** 'नेपाली गौरभ सोफी' (300 मिलीलीटर की 2,160 बोतलें)
 * **कुल मात्रा:** 648 लीटर
एसएसबी की टीम ने जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में सुरसंड थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इसकी पुष्टि सुरसंड थाना अध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने किया है।
नाला निर्माण में लाखों का निकासी?  क्या कुछ कहते देखें यह पूरी वीडियो

रिपोर्ट : मिंटू कुमार
भारत नेपाल पत्रकार यूनियन की निशुल्क  सदस्यता अभियान जारी। आज से भारत नेपाल पत्रकार यूनियन की सदस्यता अभियान जारी जो साथी इस ग्रुप में है ऑलरेडी सदस्य है जो साथी इस ग्रुप में नहीं है वह सदस्य नहीं है और जो भी सदस्यता लेना चाहते हैं ले सकते हैं। सदस्यता के लिए आधार कार्ड, प्रेस आईडी कार्ड, ब्लड ग्रुप, फोटो, प्रखंड व जिला एवं राज्य और देश का नाम और किसके माध्यम से सदस्यता ले रहे हैं और लिखकर मेरे पर्सनल नंबर 9471812700 पर कर सकते हैं धन्यवाद सदस्यता अभियान 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी।
जलेश्वर में पर्यटन विकास की नई राह पर मंथन, प्रचार-प्रसार से पर्यटकों के ठहराव तक बनी रणनीति
मनीष कश्यप के पैर पर सिर रखकर सो गई…
और रोने लगी 😭💔
<nis:link nis:type=tag nis:id=manishkashyap nis:value=ManishKashyap nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=riseandfall nis:value=RiseAndFall nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mxplayer nis:value=MXPlayer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=emotionalmoment nis:value=EmotionalMoment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharkiawaaz nis:value=BiharKiAwaaz nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rksonijournalist nis:value=Rksonijournalist nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bnpunews nis:value=bnpunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bbcaaptak nis:value=bbcaaptak nis:enabled=true nis:link/>
जलेश्वर में पर्यटन विकास की नई राह पर मंथन, प्रचार-प्रसार से पर्यटकों के ठहराव तक बनी रणनीति
तिरहुत स्नातक चुनाव: सुरसंड में विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने किया जनसंपर्क, अभिषेक झा के समर्थन में मांगा प्रथम वरीयता का वोट

सुरसंड। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सुरसंड प्रखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को सुरसंड विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी ई. अभिषेक झा के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। अभिषेक झा को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि हालिया रिपोर्टों में भी हुई है।

जनसंपर्क के दौरान विधायक ने शिक्षा, रोजगार और स्नातकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मतदाताओं से अभिषेक झा को प्रथम वरीयता का मत देकर समर्थन देने की अपील की।

विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने कहा कि स्नातकों के हितों को लेकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाया जा रहा है। उनके अनुसार, जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्नातक मतदाताओं से संवाद हुआ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tirhutsnataknirvachan nis:value=TirhutSnatakNirvachan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prathamvariyata nis:value=PrathamVariyata nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhishekjha nis:value=AbhishekJha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nda nis:value=NDA nis:enabled=true nis:link/>
आवास योजना सूची को लेकर   मुखिया संघ ने उठाया सवाल, बीडीओ के साथ बैठक में रखी समस्या