सोनीपत में पति की नृशंस हत्या के मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उम्र में 8 साल बड़े पति रामकिशन का प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या करने की आरोपी पत्नी सरिता को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वह इस समय दो दिन के पुलिस रिमांड पर है और पूछताछ के दौरान उसका व्यवहार सामान्य बताया जा रहा है। सरिता ने पुलिस से कहा कि पति उसे तंग करता था और जेल जाने पर वह अपने शरीर का ध्यान रखेगी व एक्सरसाइज करेगी। मृतक के बड़े भाई मेहर सिंह ने दावा किया है कि सरिता के कई लोगों से अवैध संबंध थे और एक व्यक्ति ने उसका अश्लील MMS बनाकर ब्लैकमेल किया था। उनके अनुसार, इस हत्या के पीछे सिर्फ सरिता और उसका प्रेमी सतपाल ही नहीं, बल्कि अन्य लोगों की भूमिका भी हो सकती है। परिवार ने यह भी आशंका जताई कि रामकिशन द्वारा जमा किए गए करीब 5 लाख रुपए भी गायब हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि 5 जनवरी की रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। आधी रात बाद, जब रामकिशन सो गया, तब कथित तौर पर सतपाल ने तकिए �
Korba, Korba | Oct 4, 2026