सावन के आखिरी सोमवार को गूंजा ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’, गंगाजल लेकर इमलहा महादेव पहुंचे शिवभक्त
मिर्जापुर। सावन माह के चौथे और आखिरी सोमवार को मिर्जापुर में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बरिया घाट पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से गंगाजल भरकर दुर्गा देवी स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा शुरू की।
गंगाजल लेकर आगे बढ़ रहे शिवभक्त पूरे रास्ते ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाते नजर आए। जयकारों से पूरा मार्ग शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने दुर्गा देवी स्थित बाबा भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।
सावन के अंतिम सोमवार को शहर में जगह-जगह भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिरों में भी सुबह से ही दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
#मिर्जापुर #सावन_सोमवार #आखिरी_सोमवार #बोल_बम #हर_हर_महादेव #इमलहा_महादेव #शिवभक्ति #गंगाजल #शिवभक्त #TodayMirzapur